फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth from Meghalaya abducted in Ghaziabad while traveling with a group

Ghaziabad News: मेघालय से जत्थे के साथ आए युवक का गाजियाबाद में अपहरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Youth from Meghalaya abducted in Ghaziabad while traveling with a group
गाजियाबाद। मेघालय से 20-25 मजदूरों के साथ सेव पैकिंग फैक्टरी में काम करने के लिए घर से निकले युवक का गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से अपहरण करने का मामला सामने आया है। अपहृत की पत्नी ने मेघालय के जनपद साउथ वेस्ट गारो हिल्स के अंपाती पुलिस स्टेशन में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटनास्थल गाजियाबाद का होने के चलते मेघालय पुलिस ने केस नगर कोतवाली को ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मेघालय के अंपाती दक्षिणी पश्चिमी गारो हिल्स पर मौजूद गांव चिगिटचाकग्रे में रहने वाले पीड़िता हेमा एम संगमा का आरोप है कि उनके पति पीरामुश च मोमिन 16 मई 2026 को 20-25 अन्य मजदूरों के जत्थे के साथ घर से सेव फैक्टरी में पैकिंग करने के काम से निकले थे। उनके पति को आरोपी गाइड मोनिला संगमा निवासी चिगिचाकग्रे अंपाती मेघालय और मोनिशा निवासी बोको कामरूप असम अपने साथ लेकर गए थे। पीड़िता का कहना है कि 18 मई की दोपहर को उन्होंने पति को कॉल किया। पति ने फोन पर बताया कि वह एक बड़ी इमारत के अंदर कैद हैं और मरने की आशंका जताई। उसके बाद पति का मोबाइल बंद हो गया। पीड़िता ने जत्थे में साथ गए अपने चचेरे भाई को कॉल किया तो उन्होंने बताया कि उनके पति गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन से लापता हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने गाइड मोनिला संगमा और मोनिशा को कॉल कर पति की कुशलक्षेम पूछी। आरोप है कि दोनों ने उनके पति की कोई भी जानकारी होने से साफ इन्कार कर दिया। दर्ज केस में पीड़िता ने बताया कि इससे वह सदमे में चली गई। एक माह तक पति की जानकारी न होने पर 16 जून को पीड़िता ने मेघालय के अंपाती पुलिस स्टेशन में पति के अपहरण और कैद करने की आशंका जताकर प्राथमिकी दर्ज कराई। एसीपी ने बताया कि घटना स्थल गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का होने के चलते मेघालय पुलिस ने केस नगर कोतवाली में ट्रांसफर किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपहृत की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed