{"_id":"6a2587a1a2f13504cd068c40","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-auto-in-mussoorie-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: मसूरी में मजदूरी कर लौट रहे युवक को ऑटो ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: मसूरी में मजदूरी कर लौट रहे युवक को ऑटो ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Sun, 07 Jun 2026 08:31 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 07 Jun 2026 08:31 PM IST
सार
गंगनहर कांवड़ मार्ग पर शनिवार रात हुए सड़क हादसे में नाहल निवासी सलीम की मृत्यु हो गई। तिपहिया वाहन की चपेट में आने से घायल सलीम को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मसूरी क्षेत्र में गंगनहर पटरी कांवड मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजड़ गईं। गांव नाहल मोहल्ला गुइयों के रहने वाले सलीम पुत्र फजरू उर्फ फजर मोहम्मद की इस दुर्घटना में जान चली गई।
विज्ञापन
सलीम दिनभर मजदूरी करने के बाद मसूरी से थ्री व्हीलर में बैठकर शनिवार रात 8.30 बजे अपने घर गांव नाहल वापस लौट रहा था, जब थ्री व्हीलर गंगनहर रेलवे पुल से आगे पहुंचा तभी सामने से आ रहे थ्री व्हीलर की चपेट में आकर नीचे सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया, दुर्घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इंसानियत का परिचय दिया, उन्होंने घायल सलीम को तुरंत इलाज के लिए पिलखुआ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही सलीम के निधन की खबर उसके घर पहुंची, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया है। कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि गंगनहर कांवड मार्ग पर पुलिस को थ्री व्हीलर से टकराकर नाहल निवासी सलीम पुत्र फजर मोहम्मद की अस्पताल में मृत्यु हो गई थी, जिसका नियमानुसार मेडिकल परिक्षण कराया गया है। अभी मृतक के परिजनों से कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन