फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth convicted of raping teenage girl

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाला युवक दोषी करार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youth convicted of raping teenage girl
गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में सात वर्ष पहले किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने युवक दिलशाद उर्फ दिल्लू को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायाधीश तेंद्र पाल की अदालत में बुधवार को सजा के प्रश्न पर सुनवाई होगी। विशेष लोक अभियोजक हरीश कुमार ने बताया कि थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी सात अगस्त 2016 को गोबर फेकने जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला दिलशाद उर्फ दिल्लू अपने साथी के सहयोग से उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया। खड़खड़ी रेलवे स्टेशन के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन किशोरी को गांव में छोड़कर फरार हो गया। किशोरी ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद पिता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान सात गवाह पेश किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed