फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth commits suicide by jumping in front of a train in Ghaziabad

युवक ने मौत को लगाया गले: ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, आंख से ऊपर का सिर था गायब, पास ही खड़ी थी बाइक

Sun, 20 Sep 2026 10:29 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 20 Sep 2026 10:29 PM IST
सार

रविवार शाम गाजियाबाद में 28 वर्षीय रिजवान चौधरी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस को ट्रैक के पास उसकी बाइक मिली। गृह क्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या की आशंका है। पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर शव सौंप दिया।

विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping in front of a train in Ghaziabad
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक की बाइक भी ट्रैक के पास खड़ी मिली।

विज्ञापन


रविवार 20 सितंबर शाम करीब 7:30 बजे रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि पोल संख्या 126/20 के पास नूर पब्लिक स्कूल के सामने ट्रेन हादसे में एक व्यक्ति कुचल गया है। सूचना मिलने पर पुलिस बल तुरन्त घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जिसका आंख से ऊपर का सिर गायब था। 

विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया और आसपास के लोगों की मदद से शिनाख्त की कोशिश की।जांच और शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान रिजवान चौधरी (28) पुत्र शाहिद अली निवासी भूतना वाला मोहल्ला गांव नाहल थाना मसूरी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। मृतक की बाइक जिसमें चाबी लगी थी, वहीं ट्रैक के पास खड़ी मिली। पुलिस ने पंचनामा भरकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने बिना मेडिकल परीक्षण के युवक के शव को परिजनों दे दिया। पता चला है कि गृह क्लेश के चलते युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। ट्रेन गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रही थी। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि रविवार शाम साढ़े 7 बजे सूचना मिली कि नूर पब्लिक स्कूल के पास रेल से एक युवक की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त कराई, मृतक की पहचान रिजवान चौधरी पुत्र शाहिद अली निवासी भूतना वाला मोहल्ला गांव नाहल मसूरी के रूप में हुई। परिजनों के अनुरोध पर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed