फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth beat up dance teacher for refusing to drink alcohol and broke car in ghaziabad

नशे में शराबियों का उपद्रव: शराब पीने से मना करने पर युवकों ने डांस टीचर को पीटा, गाड़ी में की तोड़फोड़

Mon, 03 Apr 2023 12:46 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 03 Apr 2023 12:46 AM IST
सार

संचालक के भाई ने बचाव किया तो आरोपियों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। घायल का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की थी।

विज्ञापन
Youth beat up dance teacher for refusing to drink alcohol and broke car in ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में शालीमार गार्डन एक्सटेंशन की डांस एकेडमी के सामने कार के अंदर शराब पीने से मना करने पर कुछ युवकों ने संचालक पर हमला कर दिया। रविवार को घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोपियों ने बुरी तरह पीछा जिससे, उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सुरजीत कुमार विक्रम एंक्लेव में रहते हैं। शालीगार गार्डन एक्सटेंशन-1 में एंजल नाम से उनकी डांस एकेडमी है। आरोप है कि शनिवार सुबह कुछ युवक गाड़ियों में बैठकर शराब पी रहे थे। उन्होंने युवकों को शराब पीने से मना किया तो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन पर एक साथ हमला कर दिया। इस बीच बाइक से भी एक युवक आया और उसने भी हमला करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


संचालक के भाई ने बचाव किया तो आरोपियों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। घायल का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की थी। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि वीडियो से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी हैं सभी आरोपी, पहले से था विवाद
डांस टीचर सुरजीत का आरोप है कि सभी आरोपी पड़ोसी हैं। वो पहले भी लड़ाई-झगड़ा करने के लिए मौका तलाशते रहते हैं। कई बार उन्हें आते-जाते रोकते थे। इतना ही नहीं, अपनी गाड़ियां भी एकेडमी के सामने या फिर तिरछी खड़ी करते थे, जिससे डांस क्लास में आने वाले बच्चों को दिक्कत होती थी। घटना के बाद उन्हें छोटा भाई निजी अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि हाथ में चोट लगी है। इसके बाद प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed