{"_id":"665a55fd5c755c04b10c8087","slug":"youngsters-are-blowing-smoke-inside-the-hookah-bar-in-the-market-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-109232-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाजार में हुक्काबार के अंदर युवा धुएं में उड़ा रहे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाजार में हुक्काबार के अंदर युवा धुएं में उड़ा रहे नियम
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र की वैभवखंड मार्केट में हाइडआउट कैफे एंड लॉन्ज में हुक्के के धुएं में कायदे कानून के नियम उड़ रहे हैं। शुक्रवार दोपहर हुक्का बार का एक्स अकाउंट पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें युवा हुक्का पीकर धुआं उड़ाते नजर आ रहे हैं।
एक्स प्लेटफार्म पर गौरव नाम के उपभोक्ता ने 13 सेकंड का वीडियो अपलोड किया है, जिसमें सफेद शर्ट और जींस पहने युवक सोफे के पास रखे हुक्के का धुआं उड़ाता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में तेज आवाज से म्यूजिक भी बज रहा है। जिसका युवक धुआं उड़ाने के साथ आनंद लेता दिख रहा है। वीडियो में सोफे पर एक अन्य युवक बैठा हुआ है लेकिन उसके हाथ में हुक्का नहीं है। वायरल वीडियो से कमिश्नरेट पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठाया गया है।
दोपहर 1:30 बजे करीब एक्स अकाउंट पर वीडियो डालने के बाद इसे तीन लोगों ने री-पोस्ट भी किया। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे हुक्का बार को लेकर स्थानीय पुलिस चौकी की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं हालांकि, एक्स अकाउंट पर वीडियो अपलोड होने के बाद भी पुलिस ने इसका करीब दो घंटे बाद तक भी संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच हो रही है। वीडियो से हुक्का पीने वाले युवकों की भी पहचान करने का काम कर रहे हैं। जल्द ही हुक्का बार चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।