{"_id":"6a875991dc9eff5d670e90c2","slug":"young-woman-attacked-with-intent-to-kill-over-garbage-dispute-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-958948-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कूड़ा विवाद में युवती पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कूड़ा विवाद में युवती पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी। नाहल गांव में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने एक युवती पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। हमले में युवती के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एसीपी मसूरी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नाहल गांव के नट्टो वाली मोहल्ले में रहने वाली खैरुनिशां पत्नी कलुआ के मुताबिक 18 अगस्त को वह घर में बच्चों के साथ थी। गांव के फरदीन, परवीन और उसके पति शमशाद ने उनके प्लॉट में कूड़ा डाला। इसे लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई। जब खैरुनिशा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में खैरुनिशा की बेटी राहिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के समय तमन्ना और सोमन पत्नी सदरयान ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल युवती को तत्काल इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। एसीपी ने बताया कि आरोपी फरदीन, परवीन और शमशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।