{"_id":"67a116dccf96156bd001984d","slug":"young-man-was-beaten-with-a-pistol-on-his-temple-video-was-also-made-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-566653-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक की कनपटी पर पिस्टल तान की मारपीट, वीडियो भी बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक की कनपटी पर पिस्टल तान की मारपीट, वीडियो भी बनाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। राजनगर में एक युवक की कनपटी पर पिस्टल लगाकर कुछ युवकों ने मारपीट की और वीडियो भी बनाया। पीड़ित को हमलावरों ने मारपीट का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर कविनगर थाने में सात युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
राजनगर सेक्टर-10 निवासी स्पर्श शर्मा के अनुसार रविवार शाम उन्हें उनकी जानकार अक्षिता त्यागी का फोन आया था कि उसे कुछ काम है। जब अक्षिता से मिलने राजनगर सेक्टर -11 के पास पहुंचे तब वहां महरौली निवासी सागर चौधरी अपने छह साथियों के साथ काले रंग की स्कार्पियो से उतरे। स्पर्श का कहना है कि आरोपियों ने स्कार्पियो से उतरते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके सिर में लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया।
एक युवक ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। पीड़ित ने पुलिस को बुलाने के लिए फोन निकाला तब उनका फोन छीनकर तोड़ दिया और बाकी उनके साथ मारपीट करते रहे। युवक से मारपीट का वीडियो भी हमलावरों ने बनाया। हमलावर उन्हें वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने स्पर्श की शिकायत के आधार पर कविनगर थाने में सागर चौधरी को नामजद तथा छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।