फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man shot dead, dead body found on road

Ghaziabad News: युवक की गोली मारकर की हत्या, सड़क पर मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Young man shot dead, dead body found on road
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी सब्लू गांव के पास मंगलवार सुबह राजू उर्फ राज निवासी अशोक विहार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को सुबह छह बजे घटना का पता चला। राजू के शव की शिनाख्त नौ घंटे बाद हुई। परिजनों ने साथियों पर हत्या का शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गढ़ी सब्लू गांव के पास मंगलवार सुबह कुछ लोग टहलते हुए पहुंचे। लोगों ने वहां शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। दोपहर करीब तीन बजे शव की शिनाख्त राजू उर्फ राज निवासी अशोक विहार कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस ने राजू के भाई संजू को घटना की जानकारी दी। संजू ने अज्ञात बदमाशों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। संजू ने बताया कि राजू उर्फ राज एक ऑफिस में काम करता था।
विज्ञापन

सोमवार रात वह अपने भाई को पुश्ता के पास मिला था। उसने अपने भाई से पूछा कि कहां जा रहा है। राजू ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के पास जा रहा है। संजू ने बताया कि राजू की शादी नहीं हुई थी। उनके पिता की करीब चार साल पहले ही मौत हो चुकी है। घर में मां और एक भाई बचा है। रात भर राजू घर नहीं पहुंचा तो सुबह उन्होंने तलाशना शुरू किया। दोपहर करीब 12 बजे राजू के दोस्त बताया कि वह रात 12 बजे ही उसके पास से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को नहीं दी मौत की जानकारी

संजू ने बताया कि करीब चार साल पहले पिता की मौत हो जाने के बाद मां सदमे में आ गई थी। दोपहर के समय पुलिस जब घर पहुंची, तो पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी। वह पुलिस कर्मियों को घर से कुछ दूर ले गए। संजू ने बताया कि भाई की मौत की खबर सुन मां का बुरा हाल हो जाएगा। मां को भाई के चोट लगने की जानकारी दी गई है।


शव के पास से एक बैग मिला है। बैग में कपड़े, फोन का चार्जर, दो डिब्बे, कागज में लिपटी हुई रोटी व अन्य सामान मिला है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। इसलिए मौत का कारण पता नहीं चल सका है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
- सूर्यबली मौर्य, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed