फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   young man pushed his pregnant wife into a canal In Bulandshahr

UP: घुमाने के बहाने लाया और गर्भवती पत्नी को नहर में दे दिया धक्का, अपने ही जाल में ऐसे फंसा कातिल पति

Tue, 31 Dec 2024 03:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 Dec 2024 03:02 PM IST
सार

बुलंदशहर में पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को नहर में धक्का देकर मार डाला। आरोपी पति पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंच गया। जांच के दौरान शक होने पर पुलिस ने आरोपी पति से सख्ती से पूछताछ की तो राज खुल गया।

विज्ञापन
young man pushed his pregnant wife into a canal In Bulandshahr
गर्भवती पत्नी को नहर में धक्का देकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को नहर में धक्का देकर मार डाला। शक के दायरे में आए आरोपी पति से जब सख्ती से पूछताछ हुई तो आरोपी ने चौंकाने वाला राज खोला। नहर से महिला के शव की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के ककोड़ थाना इलाके के गांव हसनपुर बकसवा निवासी युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को नहर में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गया। 
विज्ञापन


जांच के दौरान शक होने पर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो राज खुला। हसनपुर बकसवा निवासी युवक सोमवार को अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए थाना ककोड़ पहुंचा। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी किसी के साथ चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो विवाहिता की गुमशुदगी के राज खुलते चले गए। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि रविवार की शाम में युवक पत्नी के साथ नहर पर घूम रहा था। संदेह होने पर युवक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

युवक ने बताया कि वह पत्नी को घुमाने के बहाने से बाइक पर बैठाकर ले गया था। नहर पर जाकर उसने पत्नी को नहर में धक्का दे दिया। उसे तैरना नहीं आता था। जिसके चलते वह नहर में डूब गई। 

 

पुलिस को गुमराह करने के लिए वह पत्नी के किसी और के साथ चले जाने आरोप लगाते हुए गुमशुदगी दर्ज करना चाहता था। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि उनकी पुत्री गर्भवती थी तीन साल पहले शादी हुई थी उसके एक बच्चा भी है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही नहर में विवाहिता के शव की तलाश की जा रही है।
 
 

पति के प्रेम प्रसंग का मामला आ रहा प्रकाश में 
पत्नी को नहर में धक्का दिए जाने के पीछे पति के प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का किसी अन्य युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसने यह योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेने के साथ ही उसकी प्रेमिका व अन्य संदिग्ध को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस संदिग्ध  से पूछताछ कर रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed