{"_id":"66b88417aaa9455a3d02fb18","slug":"young-man-in-car-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की हुई मौत, चार घायल; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की हुई मौत, चार घायल; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Sun, 11 Aug 2024 02:58 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:58 PM IST
सार
साहिबाबाद में लिंक रोड थाना क्षेत्र कंट्रीन होटल के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सवार पांच युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
Ghaziabad Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साहिबाबाद में लिंक रोड थाना क्षेत्र कंट्रीन होटल के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सवार पांच युवक घायल हो गए। घायल युवक अमन चौधरी निवासी सूरजमल दिल्ली की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य चार घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली के सूरजमल विहार इलाके में अनुज चौधरी परिवार के साथ रहते थे। वह अपने दोस्तों अनंत जैन निवासी जागरण एनक्लेव दिल्ली, मुकुल त्यागी निवासी राम विहार दिल्ली, नैतिक निवासी वसुंधरा और अर्पित सेठ निवासी कृष्ण नगर दिल्ली के साथ गाड़ी में थे। शनिवार देर रात कंट्रीन होटल के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से गाड़ी में सवार सभी पांच युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि अमन चौधरी के परिजन मौके पर आ गए हैं। अन्य घायलों को ज्यादा चोट नहीं है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन