{"_id":"697e574b0a46b8b9ac07333c","slug":"young-man-found-burnt-in-suspicious-condition-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108487-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संदिग्ध अवस्था में झुलसा मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संदिग्ध अवस्था में झुलसा मिला युवक
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के निवाड़ी रोड शनिवार रात करीब दस बजे 25 वर्षीय युवक संदिग्ध अवस्था में गंभीर रूप से झुलसा मिला। मंगल विहार कॉलोनी के रहने वाले मधुर यादव निवाड़ी रोड स्थित फायर स्टेशन पीछे गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में मिले। राहगीरों के मुताबिक मधुर कुछ देर जलती हुई अवस्था में सड़क पर दौड़े और फिर बेसुध होकर नीचे गिर गए। उनके शरीर से लपटें निकल रही थी।
राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक को नगर के जीवन अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार मधुर का शरीर लगभग 80 फीसदी तक झुलसा गया है। झुलसने का कारण पता नहीं लगा। पुलिस के अनुसार युवक का राजस्थान उच्च न्यायालय में स्टेनो के पद पर सलेक्शन हो गया था। उसे कुछ समय में ज्वाइनिंग लेटर मिलने वाला था। पुलिस के अनुसार मधुर के कपड़े और जूते अलग पड़े हुए थे। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि गंभीर रूप से झुलसे युवक को दिल्ली रेफर किया गया है। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।