{"_id":"60a29c0752cf6e3f7b52d1bd","slug":"young-man-beaten-to-death-in-modinagar-of-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मुरादनगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सामने आया हत्याकांड का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मुरादनगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सामने आया हत्याकांड का वीडियो
Mon, 17 May 2021 10:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 17 May 2021 10:08 PM IST
सार
मुरादनगर के रावली रोड स्थित गुड मंडी के पास एक युवक से कुछ युवकों ने जमकर मारपीट की। जिससे युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादानगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्याकांड का वीडियो भी सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मुरादनगर में मामूली कहासुनी में दोस्त और उसके भाई ने सीकरी कलां निवासी गोताखोर सोनू उर्फ डायल्यूट (22) को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार डाला। घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे मुरादनगर थानाक्षेत्र में रावली रोड गुड़ मंडी के पास हुई।
पुलिस के मुताबिक गोताखोर और उसका दोस्त शराब पी रहे थे। इसी बीच किसी बात पर उनमें कहासुनी हो गई, जो गालीगलौज तक पहुंच गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोस्त और उसके भाई डंडा लेकर आए और गोताखोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मुख्य आरोपी कमल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके भाई की तलाश जारी है। मोदीनगर सीकरी कलां गांव निवासी सोनू उर्फ डायल्यूट (22) पुत्र कैलाश करीब 12 साल से मुरादनगर गंगनहर पर गोताखोर था। वह अपना घर छोड़कर गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर आकर सेवा करने लगा था।
सोमवार दोपहर वह जीतपुर कॉलोनी निवासी अपने दोस्त कमल के पास आया था। बताया गया है कि दोनों ने गुड़ मंडी के पास बैठकर शराब पी। इस बीच दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। मामला गालीगलौज से मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच कमल का भाई भी मौके पर आ गया। दोनों भाइयों ने मिलकर डंडे से सोनू को पीटना शुरू कर दिया। सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार से सोनू बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद भी आरोपी डंडे से पीटते रहे।

पुलिस के आने की भनक लगते ही दोनों आरोपी भाग गए। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर आरोपी कमल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके भाई की तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई हत्या की वीडियो
सरेआम गोताखोर को पीट-पीटकर मार डालने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसमें आपकी आरोपियों का दुस्साहस साफ देखने में आ रहा था। जिले के पुलिस अधिकारी मामले को हल्के में ले रहे थे, लेकिन थोड़ी ही देर में मामला प्रदेश की राजधानी तक जा पहुंचा। लखनऊ से संज्ञान लेते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई और आननफानन में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
सरेआम गोताखोर की हुई हत्या, लोग बने रहे मूकदर्शक
आमतौर पर सरेआम होने वाली घटनाओं में लोगों का जो व्यवहार रहता है, वह इस घटना में भी देखने को मिला। रावली रोड गुड़ मंडी के पास सोमवार शाम सरेआम गोताखोर सोनू की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, लेकिन लोग मूकदर्शक बने हुए देखते रहे। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें आरोपी डंडे से जमीन पर अचेत पड़े सोनू को पीट रहा था। स्थानीय लोगों के अलावा राहगीर भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी सोनू को बचाने की कोशिश नहीं की।