फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man beaten due to old rivalry, case registered against three

Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, तीन पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten due to old rivalry, case registered against three
मोदीनगर। विजयनगर कॉलोनी में दबंगाें ने पुरानी रंजिश में युवक को पीटकर घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विजयनगर कॉलोनी निवासी अभिषेक शर्मा ने बताया कि कॉलोनी निवासी दबंग किसी बात को लेकर उससे रंजिश रखते हैं। रविवार रात वह विजयनगर रेलवे फाटक के पास खड़ा हुआ था। इसी बीच अरुण कुमार अपने दो साथियों के साथ आया और उससे अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर अरुण और उसके साथियों ने अभिषेक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरुण और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed