{"_id":"66a431794ff471420503c944","slug":"young-man-accused-of-rape-and-sent-to-jail-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-428089-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा जेल भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा जेल भिजवाया
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के रहने वाले युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर जबरन शादी करने, सात लाख रुपये हड़पने और फिर ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने का मामला सामने आया है। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद युवक ने उस महिला के बारे में पता लगाया तो उसकी करतूतों का पता चला। युवक ने मामले में पुलिस से शिकायत की पुलिस ने जांच के बाद महिला के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज किया।
युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2022 में इंस्टाग्राम के जरिये उनकी दोस्ती महिला से हुई। उसने खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताया। उसने बताया कि उसका कोई नहीं है वह अकेली रहती है और अविवाहित है। वह उसके साथ आकर रह सकता है। आरोप है कि प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसने ब्लैकमेल करके पहले तो शादी की और फिर मजबूरियों को बताकर रुपये लेने शुरू कर दिए।
कुछ समय बाद उसका बैंक खाता खुद संभालने लगी। धीरे-धीरे उसने उनसे सात लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने 50 लाख रुपये का इंतजाम नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी। आरोप है कि उसने कई बार आत्महत्या के लिए उकासाया। परेशान होकर उन्होंने जान देने की भी कोशिश की लेकिन परिजनों ने बचा लिया। युवक ने पुलिस को बताया कि रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर महिला ने दिसंबर 2023 में उनके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखाकर जेल भिजवा दिया। इसके बाद भी नहीं मानी और जेल में आकर भी रुपये का इंतजाम करने की बात कहने लगी। उसने कहा कि बेटी के माध्यम से पॉक्सो एक्ट में और भी मुकदमा लिखवा दूंगी।
विज्ञापन
एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जमानत पर आने के बाद जुटाए साक्ष्य
युवक ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी एमबीबीएस की डिग्री भी फर्जी है। आरोप है कि वह महिला ठग करती है। उसने फर्जी रजिस्ट्रेशन करा रखा है। उसकी जन्मतिथि डिग्री में अलग है और मध्य प्रदेश के उज्जैन की नगर पालिका तराना में जन्म प्रमाण में अलग व आधार कार्ड में अलग तिथि है। इसके अलावा उसने इंदौर से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का ऋण का घोटाला भी किया हुआ है। आरोप है कि इसके खिलाफ सीबीआई ने भी एक मुकदमा दर्ज कराया है।