फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yogi lashed out at Rahul-Akhilesh amid rain

Ghaziabad News: बारिश के बीच राहुल-अखिलेश पर बरसे योगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Yogi lashed out at Rahul-Akhilesh amid rain
गाजियाबाद। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारिश के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उनका पूरे भाषण में मुख्य रूप से 2014 से पहले रहे केंद्र की कांग्रेस और 2017 से पहले प्रदेश में रही सपा की सरकार को ही घेरा। उन्होंने लोगों को यह समझाने का प्रयास किया कि दोनों दल जातीय आधार पर लोगों को बांटकर अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम के आने से पहले ही सुबह से बारिश हो रही थी। जिस घंटाघर रामलीला मैदान पर कार्यक्रम था, उसमें भी बारिश के पानी से कीचड़ हो गई थी। सीएम बारिश के बीच ही मंच पर पहुंचे। उन्होंने पहले अपनी सरकार की योजनाएं बताईं। इसके बाद नाम लिए बगैर राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर बरस पड़े। उन्होंने नाम लेने की जगह अपने अंदाज में दोनों नेताओं को दो लड़कों की जोड़ी कहकर संबोधित किया। कहा, ये जो दो लड़कों की जोड़ी आई है, इन्होंने लूटने के सिवाय, परिवार का हित साधने के सिवाय किसी के लिए कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता और गुंडागर्दी चरम पर थी। हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। कांधला और कैराना से व्यापारियों और हिंदुओं को पलायन करना पड़ा। बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी। किसान आत्महत्या के लिए मजबूर थे। युवाओं का शोषण हो रहा था। आज नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं, किसान खुशहाल हैं, युवाओं के सपनों को उड़ान के लिए सरकार पंख दे रही है। पहले की सरकार ने कांवड़ यात्रा में बैरियर लगाए। हम सभी बैरियर को हटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना ला रही है। इसके तहत दस लाख युवाओं को पहले चरण में 10 लाख और दूसरे में पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। हम दो करोड़ युवाओं को टैबलेट देने जा रहे हैं। युवा तकनीकी रूप से सक्षम होंगे तो रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हमने साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। यूपी में 40 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। इस निवेश से जो उद्योग लगेंगे, उससे डेढ़ करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी।
अति आत्मविश्वासी होकर न उतरें चुनाव में

सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में दी नसीहत
गाजियाबाद। रोजगार मेले के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों का जायजा लिया और आगे की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अति आत्मविश्वासी होकर चुनावी समर में नहीं उतरना है। चुनाव जीतने का ध्येय बनाकर धरातल पर कार्य करना है।

उन्होंने कहा, सभी को घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस वाक्य को चुनाव जीत का प्रमुख आधार बनाना है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। घर-घर जाकर लोगों को यह बताना है कि देश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही और सपा ने भी चार बार शासन किया लेकिन लंबे कार्यकाल में कांग्रेस आठ लेन की हाईवे क्यों नहीं बना पाई, मेट्रो-रैपिड रेल क्यों नहीं चला पाई।
इस दौरान काबीना मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, कपिलदेव अग्रवाल, कुंवर ब्रिजेश सिंह, सांसद अतुल अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, महापौर सुनीता दयाल, विधायक अजीत त्यागी, मंजू सिवाच, नंद किशोर गुर्जर, धर्मेश तोमर, एमएलसी दिनेश गोयल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा मौजूद रहे।



स्मार्ट सिटी बन चुका गाजियाबाद
सीएम ने कहा, गाजियाबाद सुरक्षित और स्मार्ट सिटी बन चुका है। सात साल पहले यहां गुंडागर्दी और अराजकता थी, गुंडा टैक्स वसूला जाता था, हर तरफ गंदगी का अंबार था। अब तस्वीर बदल गई है। यहां रैपिड रेल है, मेट्रो है, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे है और एयरपोर्ट है। उत्तरांचल और पूर्वांचल भवन भी है।



लोकार्पण

254 करोड़ की 43 परियोजनाएं

शिलान्यास

503 करोड़ की 69 परियोजनाएं।
लोकार्पण
डूंडाहेड़ा में 50 बेड का अस्पताल

- मोदीनगर में राजकीय महाविद्यालय

- भोजपुर ब्लाॅक दफ्तर में सभागार

-धौलाना के मुकीमपुर में कस्तूरबा गांधी एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास

- रजापुरम निडौरी में राजकीय इंटर कॉलेज

- समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय

- लोनी असालतपुर में सद्भाव मंडप

- 220 केवी उपकेंद्र मोरटा
- मुरादनगर के घूमेश्वर मंदिर में पर्यटन विकास कार्य

शिलान्यास

विजयनगर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और बहुउद्देशीय सभागार

सेफ सिटी के तहत इंटिग्रेटेड सीसीटीवी कैमरे

बायोडायवर्सिटी पार्क

आईटीएमएस परियोजना के काम

220 केवी उपकेंद्र वसुंधरा

राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सालय

राजनगर एक्सटेंशन स्थित बंधा रोड से चार्म्स कैसल तक सड़क और नाला

राजनगर एक्सटेंशन में भट्टा नंबर पांच से अग्रवाल हाइट्स तक सीवरेज एवं ड्रेनेज का काम

मोदीनगर में सहारनपुर रेलवे लाइन के पास चार लेन का उपरगामी सेतू

10,000 युवाओं को मिली नौकरी
100 से अधिक कंपनियां
आई रोजगार मेले में
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। युवाओं के लिए वृहद रोजगार मेला लगाया गया था। इसमें 100 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि इन कंपनियों में 15 हजार से ज्यादा नौकरियां खाली हैं। इन्हें भरने के लिए ही कंपनियों के प्रतिनिधि आए। कुल 10 हजार युवाओं का नौकरी के लिए चयन हुआ। इन्हें नियुक्ति पत्र सौंप दिए गए हैं। रोजगार मेले के लिए 11 हजार से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया था।
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा, हम प्रदेश के प्रत्येक युवा को उसकी काबिलियत के अनुसार उसकी पसंद का रोजगार देने के लिए काम कर रहे हैं। भविष्य में उत्तर प्रदेश के युवाओं को अन्य प्रदेशों में रोजगार के लिए नहीं जाना पड़ेगा। युवाओं को अपना घर छोड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हम उनके लिए उनके जनपद में ही रोजगार देने के लिए प्रयासरत हैंं। ब्यूरो






6000 को मिला स्मार्ट फोन और टैबलेट
उद्यमियों को मिला 327 करोड़ का ऋण
गाजियाबाद। कार्यक्रम में छह हजार छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित किए गए। इनमें से 12 को मुख्यमंत्री के हाथों से मिले। सीएम योगी ने कहा, भारत डिजिटलीकरण की ओर बढ़ रहा है। इसमें यूपी अहम भूमिका निभाएगा। हम युवाओं के सपनों को उड़ान भरने के लिए पंख दे रहे हैं। कार्यक्रम में 632 उद्यमियों को 327 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। इनमें सात उद्यमियों को सीएम ने चेक दिए। सीएम ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के पांच लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी वितरीत की। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब हर व्यक्ति का अपना आवास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed