फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yeti Narasimhanand got angry on Udhayanidhi's statement, wrote a letter in blood to the Supreme Court

Ghaziabad News: उदयनिधि के बयान पर भड़के यति नरसिंहानंद, सर्वोच्च न्यायालय को खून से लिखा पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Yeti Narasimhanand got angry on Udhayanidhi's statement, wrote a letter in blood to the Supreme Court
गाजियाबाद। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने सोमवार को अपने शिष्यों के रक्त से सर्वोच्च न्यायालय को पत्र लिख कर आईएसआईएस और उदयनिधि स्टालिन के कारनामों पर ध्यान देने की गुहार लगाई। महामंडलेश्वर ने खूने से लिखे इस पत्र में कहा है कि एक तरफ आईएसआईएस हिंदूओं को जलाने और मूर्त्तियों को तोड़ने का आदेश दे रहा है, दूसरी तरफ उदयनिधि स्टालिन जैसे लोग भी इसी कार्य को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय सहित भारत की सभी संवैधानिक संस्थाएं विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, पत्रकारिता इनके लक्ष्यों और कृत्यों की अनदेखी कर रही है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टॉलिन के बेटे राज्य खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टाॉलिन का कहना है कि सनातन धर्म को खत्म किया जाना चाहिए। हिंदू धर्म के खिलाफ कोई भी किसी प्रकार का बयान देता है तो उस पर कोई रोक नहीं लगती है। इस दौरान डॉ. उदिता त्यागी सहित यति रणसिंहानंद, यति सत्यानंद, सनोज शास्त्री, अरुण त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed