फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yellow alert for possibility of rain with strong winds today

Ghaziabad News: आज तेज हवा के साथ बारिश की संभावना का येलो अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert for possibility of rain with strong winds today
गाजियाबाद। सूरज की चमक बृहस्पतिवार को कम रही। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए और शाम होते होते बारिश की स्थिति बन गई। दिन में अधिकतम तापमान 23.9 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज शुक्रवार को मौसम वैज्ञानिकों ने तेज हवा, बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना जताई है। तेज हवा में किसानों को फसल गिरने का डर सता रहा है। इस वक्त तेज हवा का सबसे ज्यादा नुकसान सरसों की फसल को होगा। इस फसल में दाना बन रहा है। तेज हवा में इसका गिरना तय है। जबकि, गेहूं के लिए बारिश फायदेमंद बताई जा रही है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री नीचे आकर 21 व न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं होंगे। 24 जनवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दोबारा से दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। दोबारा से शीतलहर चलने पर ठंड में इजाफा होगा। माह के अंत में फिर मौसम करवट बदलेगा और सर्दी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed