{"_id":"575d9ef34f1c1b2a3e11b9a2","slug":"year-and-a-brake-on-the-development-of-metro-funding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो फंडिंग के चलते एक साल और विकास पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो फंडिंग के चलते एक साल और विकास पर ब्रेक
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा मेट्रो रूट की फंडिंग के चलते वसुंधरा के विकास कार्यों पर एक साल का और ब्रेक लग गया है। आवास विकास परिषद अवस्थापना निधि से इस साल भी मेट्रो की फंडिंग करेगा। ऐसे में इलाके में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
2017 की शुरुआत तक फंडिंग पूरी होने के बाद ही आवास विकास परिषद यहां सड़क, पार्क आदि का काम करवाएगा।
आवास विकास परिषद हर साल करोड़ों रुपये की अवस्थापना निधि से ट्रांस हिंडन में सड़क, सीवर, पार्कों का विकास और अन्य कार्य कराता है। इस बार करीब 200 करोड़ रुपये की राशि दिलशाद गार्डन-नया बस अड्डा रूट की फंडिंग में परिषद खर्च करेगा।
विज्ञापन
इससे पहले 2015 में भी परिषद ने करीब 150 करोड़ रुपये की रकम मेट्रो फंडिंग में दी है। आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि अवस्थापना की राशि मेट्रो फंडिंग में उपयोग की जा रही है। ऐसे में विकास की रफ्तार में कुछ कमी आएगी। हालांकि जरूरी विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी।
विज्ञापन
वसुंधरा तक मेट्रो लाने की तैयारी में परिषद
परिषद अधिकारियों के अनुसार इंदिरापुरम मेट्रो को वसुंधरा तक लाने के जीडीए के प्रस्ताव को लेकर वह सहमत है। हालांकि इसकी फंडिंग किस तरह होगी इस पर निर्णय होना बाकी है। वसुंधरा तक मेट्रो आती है, तो परिषद के सेक्टर-7 और आठ में आने वाली योजनाओं को लाभ मिलना तय है।