{"_id":"61bb096ac98b2111a775820f","slug":"yamuna-expressway-speed-limit-reduced-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस-वे: कोहरे के कारण कम की गई स्पीड लिमिट, उल्लंघन किया तो देना होगा दो हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस-वे: कोहरे के कारण कम की गई स्पीड लिमिट, उल्लंघन किया तो देना होगा दो हजार रुपये जुर्माना
Thu, 16 Dec 2021 03:09 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 16 Dec 2021 03:09 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोज़ाना औसतन 30 हजार वाहन गुजरते हैं। यही कारण है कि यमुना प्राधिकरण द्वारा ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेस-वे पर अगले दो महीनों के लिए स्पीड लिमिट 20 किमी प्रति घंटा कम कर दी गई है। इसका कारण कोहरा है। कोहरे के कारण इस एक्सप्रेस-वे पर हादसे होते रहे हैं। यही कारण है कि यमुना प्राधिकरण ने अगले दो महीने यानी कि 15 दिसंबर 2021 से लेकर 15 फरवरी 2022 तक के लिए स्पीड लिमिट को कम कर दिया गया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों और कारों की स्पीड लिमिट सौ किमी प्रति घंटा है। वहीं भारी वाहनों की स्पीड लिमिट 80 किमी प्रति घंटा है जोकि अब 20 किमी प्रति घंटा कम कर दी गई है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा से लेकर आगरा तक के इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 165 किमी है। वाहनों की निगरानी के लिए जगह-जगह पर स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं। कोई वाहन स्पीड लिमिट को तोड़ता है तो उस पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इस साल जनवरी से लेकर अब तक 350 से ज्यादा हादसे हो चुके हैं। जिसमें लगभग 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं, पिछले साल भी यानी कि साल 2020 में मौत का आंकड़ा 100 से अधिक था।
विज्ञापन