{"_id":"56eaea254f1c1b13268b46ff","slug":"yadav-invited-wife-s-account-bribes","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव सिंह ने पत्नी के एकाउंट में मंगाई थी रिश्वत की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव सिंह ने पत्नी के एकाउंट में मंगाई थी रिश्वत की रकम
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा अथॉरिटी और यमुना एक्सप्रेस-वे के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह ने ठेका दिए जाने की एवज में एक फर्म से रिश्वत की रकम अपनी पत्नी कुसुमलता के बैंक एकाउंट में मंगाई थी। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में इस बात का जिक्र किया है।
विज्ञापन
चार्जशीट में बताया गया है कि अंडरग्राउंड केबल का यह वो ठेका था, जिसका काम ठेका छोड़ने से पूर्व ही शुरू हो चुका था। दूसरी ओर सीबीआई की इस चार्जशीट पर विशेष न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को भी संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन
फिलहाल चार्जशीट के दस्तावेजों को इंडेक्स किए जाने का काम चल रहा है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक चार्जशीट में अंडरग्राउंड केबल के तीन ठेकों का जिक्र है। सीबीआई ने अपनी जांच में पाया है कि यह वो ठेके हैं, जिनका काम पहले ही शुरू हो चुका था।
विज्ञापन
सिर्फ औपचारिकता भर पूरी करने को ठेका छोड़ा गया। सीबीआई ने अपनी जांच में यह भी पाया है कि ठेका देने की एवज में यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता के बैंक एकाउंट में 50 लाख रुपये की रकम बतौर रिश्वत जमा कराई गई।
सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि बैंक एकाउंट में हुए लेनदेन के चलते ही कुसुमलता को चार्जशीट में आईपीसी-109 एबेटमेंट का आरोपी बनाया गया।