फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Workers who went to install a transformer in Chamri were chased away.

Ghaziabad News: चमरी में ट्रांसफार्मर लगाने गए कर्मियों को भगाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Workers who went to install a transformer in Chamri were chased away.
हापुड़। अर्जुननगर में बिजली संकट को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार की दोपहर चमरी स्थित प्राइमरी स्कूल के पास 250केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचे कर्मियों को स्थानीय लोगों ने भगा दिया। सूचना पर अधिशासी अभियंता और एसडीओ पहुंचे। उन्होंने पुलिस की उपस्थिति में काम शुरू कराया।
विज्ञापन


सदर विधायक के कैंप कार्यालय पर लोगों की समस्या को देखते हुए अधिकारियों ने 250केवी का ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया था। चमरी में प्राइमरी स्कूल के पास दोपहर में जैसे ही कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी शुरू की, तभी कुछ लोग वहां आ गए और इसका विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि ट्रांसफार्मर से अर्जुननगर में सप्लाई होनी है तो ट्रांसफार्मर भी वहीं रखा जाए।
विज्ञापन

विरोध के चलते कर्मचारियों को लौटना पड़ा। सूचना पर अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी, उपखंड अधिकारी देवेश कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों का विरोध देख उन्होंने पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस के पहुंचते ही लोग इधर-उधर हो गए। इसके बाद शाम को ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



विजिलेंस ने बिजली चोरी में 9 पकड़े-

जिलेभर में विजिलेंस द्वारा अभियान चलाकर 30 किलोवाट बिजली चोरी के 9 मामले पकड़े। इनके खिलाफ संंबंधित थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed