फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Workers of Bharatiya Kisan Union Chadhuni raised their voice in interest of farmers

UP: 50 रुपये बढ़ाया जाए गन्ने का मूल्य, आवारा पशुओं से मिले निजात; किसानों के हित में उठाई आवाज

Tue, 11 Mar 2025 03:03 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 03:03 PM IST
सार

एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू ने कहा कि अभी तक गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया है। साथ ही पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से हुई फसल के नुकसान का भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। वहीं, आवारा पशु लगातार फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Workers of Bharatiya Kisan Union Chadhuni raised their voice in interest of farmers
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता मंगलवार तहसील सदर में एकत्रित हुए। उन्होंने यहां पर किसान हित में आवाज उठाते हुए गन्ने का मूल्य 50 रुपये बढ़ाने और आवारा पशुओं से निजात दिलाने समेत कई मांगाें को उठाया। वहीं, सीतापुर में हुई पत्रकार की हत्या पर पुलिस प्रशासन व कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते पीड़ित परिवार की मदद की मांग की। साथ ही अधिकारियों को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू ने कहा कि अभी तक गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया है। साथ ही पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से हुई फसल के नुकसान का भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। वहीं, आवारा पशु लगातार फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। हमारी मांग है कि 50 रुपये गन्ने का रेट बढ़ाया जाए। ओलावृष्टि से जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उनका तहसील की टीम से आकलन कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा जाए। खराब पड़े नलकूपों को सही करने और तहसील स्तर पर खतौनी में हुई गड़बड़ी को तत्काल ठीक किया जाए। गांवों में मच्छर मार दवा का छिड़काव किया जाए। किसानाें का किसी भी स्तर से शोषण न हो। यदि ऐसा हुआ तो संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनपद सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की दिनदहाड़े निर्मम हत्या पुलिस प्रशासन व कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। संगठन योगीराज में इस घटना की घोर निंदा करता है। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा, पत्नी को सरकारी नौकरी और बच्चों को फ्री शिक्षा दिए जाने की मांग उठाई है। इस मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष सुदेश प्रधान, युवा जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी, एनसीआर महासचिव डा. नईम, चंद्रपाल प्रधान, राजेंद्र प्रधान, पवन चौधरी, सोनू चौधरी, सुमित, आकाश, मनीष, ध्रुव, सत्येंद्र, अशरफ अली और हरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed