फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Work on construction of viaduct between Meerut South and Shatabdi Nagar completed

Ghaziabad News: मेरठ साउथ से शताब्दीनगर के बीच वायाडक्ट बनाने का काम पूरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Work on construction of viaduct between Meerut South and Shatabdi Nagar completed
गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के चौथे चरण यानी मेरठ साउथ से शताब्दीनगर स्टेशन के बीच वायाडक्ट बनाने का काम सोमवार को पूरा हो गया। इन दोनों स्टेशनों के बीच के छह किलोमीटर के कॉरिडोर पर सोमवार को आखिरी वायाडक्ट स्पैन रखा गया। अब साहिबाबाद से शताब्दी नगर स्टेशन तक कुल 48 किलोमीटर वायाडक्ट तैयार हो गया है।
विज्ञापन

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि मेरठ साउथ से शताब्दीनगर के सेक्शन का आखिरी स्पैन दिल्ली-मेरठ एक्स्प्रेसवे को पार करने के बाद मेरठ की दिशा में रखा गया है। छह किलोमीटर लंबे इस हिस्से में अब जल्द ही ट्रैक बिछाने और ट्रैक्शन का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस सेक्शन में मेरठ साउथ स्टेशन से आगे परतापुर, रिठानी और शताब्दीनगर स्टेशन हैं और ये तीनों स्टेशन तेजी से आकार ले रहे हैं। परतापुर, रिठानी और शताब्दीनगर तीनों स्टेशनों के कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म लेवल की स्लैब कास्टिंग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

अब फिनिशिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। इन स्टेशनों पर तकनीकी उपकरण कक्षों का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है। यात्रियों के आवागमन के लिए इन स्टेशनों पर सड़क के दोनों ओर प्रवेश व निकास द्वार बनाए जा रहे हैं। स्टेशन पर एक तल से दूसरे तल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों के साथ-साथ लिफ्ट और एस्कलेटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ में आरआरटीएस कॉरिडोर ने परतापुर में भारतीय रेलवे लाइन को करीब 20 मीटर की ऊंचाई पर पार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

चरणवार इन सेक्शन पर शुरू होगा नमो भारत ट्रेन का संचालन
- पहले चरण में आरआरटीएस के 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड में साहिबाबाद-दुहाई डिपो तक 20 अक्तूबर को शुरू हो चुका संचालन
- दूसरे चरण में दुहाई से मेरठ साउथ तक 25 किमी के सेक्शन पर ट्रायल रन जारी है। इस पर मार्च में संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
- तीसरे चरण में सहिबाबाद से सराय काले खां दिल्ली तक नमो भारत ट्रेनों का संचालन आरंभ होगा। इस सेक्शन में वायाडक्ट निर्माण अंतिम चरण में है।
- चौथे चरण में मेरठ साउथ से मोदीपुरम डिपो की ओर संचालन होगा। इस सेक्शन में मेरठ साउथ स्टेशन से आगे मोदीपुरम तक कुल 12 स्टेशन होंगे। इनमें तीन भूमिगत होंगे।
- पूरे कॉरिडोर पर ट्रेनों का संचालन जून 2025 में निर्धारित समय सीमा से पहले शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed