फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wood trader clashed with miscreants who came to rob

Ghaziabad News: लूट करने आए बदमाशों से भिड़ा लकड़ी कारोबारी, फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Wood trader clashed with miscreants who came to rob
लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित गुुुलाब वाटिका कालोनी में बुधवार शाम चार बदमाशों ने लकड़ी कारोबारी से लूट का प्रयास किया। लूट का विरोध करते हुए कारोबारी बदमाशों से भिड़ गया। इस पर बदमाश ने फायरिंग कर दी लेकिन कारोबारी बदमाशों के बीच से निकल कर बाहर पहुंच गया। जिसके बाद बदमाश मौके से फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

गुलाब वाटिका कॉलोनी में मयंक गर्ग परिवार के साथ रहते हैं। उनकी कालोनी के बाहर दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर मेट्रो पिलर 42 के सामने सरस्वती प्लाइवुड नाम से दुकान हैं। शाम करीब साढ़े छह बजे दो बाइकों से चार युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। दो युवक बाहर खड़े रहे जबकि दो बदमाश दुकान में अंदर चले गए। एक बदमाश ने मंयक गर्ग पर तमंचा तान दिया। दूसरा बदमाश ने रुपये देने को कहा। तभी मयंक ने हिम्मत दिखाते हुए तमंचे को पकड़ लिया। जिसपर बदमाश ने गोली चला दी। इसके बाद दूसरे बदमाश ने फायरिंग की लेकिन वह बदमाशों ने बचकर बाहर भाग गए। बदमाशों ने पीछा किया। तभी मयंक ने शोर मचाकर अन्य दुकानदारों को एकत्र कर लिया। दुकानदारों को देख बदमाश हवाई फायरिंग करते फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed