फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women will perform the Vat Savitri Puja under the auspicious Lakshmi Yoga and Budhaditya Yoga.

Ghaziabad News: लक्ष्मी योग, बुधादित्य योग में महिलाएं करेंगी वट सावित्री पूजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Women will perform the Vat Savitri Puja under the auspicious Lakshmi Yoga and Budhaditya Yoga.
गाजियाबाद। ज्येष्ठ अमावस्या शनिवार (आज) वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा। इस बार वट सावित्री पूजन के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि वट सावित्री पूजन के दिन लक्ष्मीयोग, बुधादित्य योग, सौम्य योग और चर योग का संयोग बन रहा है। इस दिन पूजन का श्रेष्ठ फल मिलेगा। इस दिन पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं व्रत भी रखती हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 5:28 बजे से 7:24 बजे तक वृषभ लग्न और 11:57 बजे से 14:15 बजे तक सिंह लग्न में वट सावित्री व्रत कथा सुनने का महत्व है। इस शुभ मुहूर्त में वट वृक्ष के पास जाकर उस पर कलावा लपेटें और वट वृक्ष की जड़ में जल अर्पित कर सावित्री और सत्यवान की कथा सुनना और वट वृक्ष की परिक्रमा करके आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से अखण्ड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed