{"_id":"6a48207eaabdf343cb068ca6","slug":"womans-mangalsutra-stolen-while-riding-an-e-rickshaw-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-922692-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ई-रिक्शा में सवार महिला का मंगलसूत्र चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ई-रिक्शा में सवार महिला का मंगलसूत्र चोरी
विज्ञापन
गाजियाबाद। ई-रिक्शा में सफर कर रही महिला के गले से बृहस्पतिवार की दोपहर लाखों रुपये का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पीड़िता को जब तक अहसास हुआ, आरोपी महिला फरार हो चुकी थी। विजयनगर थाने में तहरीर दी गई है।
सिद्धार्थ विहार निवासी सोनम ने बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर अपनी बहन और बेटी के साथ कचहरी जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं। रास्ते में एक महिला आकर उनके बराबर में बैठ गई। आरोप है कि उसने बातों में उलझाकर सोनम का ध्यान भटका दिया। इसी दौरान उन्हें दुपट्टा खिंचने का अहसास हुआ, लेकिन वह समझ नहीं पाईं।
कुछ दूर चलने के बाद आरोपी महिला ने अचानक ई-रिक्शा रुकवाया और किराया देकर भीड़ में गायब हो गई। थोड़ी देर बाद सोनम को गले से मंगलसूत्र गायब होने का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।