फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman's body found hanging from a noose

Ghaziabad News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose
लोनी। राम विहार कॉलोनी में शनिवार शाम महिला का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम को भेजा। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बंथला कष्ण विहार कॉलोनी में प्रीतम गुप्ता पत्नी काजल (20) व परिजनों के साथ मकान के ऊपरी मंजिल में किराये पर रहते हैं। बताया कि शनिवार को प्रतीम और उनके माता-पिता व भाई मजदूरी करने चले गए। शाम करीब पांच बजे जब वापस लौटे तब दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तब बराबर में लगी खिड़की से अंदर देखा। अंदर काजल का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। तब परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुरूआती जांच में पारिवारिक कलह की वजह से फांसी लगाने की बात सामने आई है। हालांकि मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed