{"_id":"678ff8fe81c975d86f0acb07","slug":"womans-body-found-hanging-accused-of-dowry-and-murder-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-588-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, दहेज और हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, दहेज और हत्या का आरोप
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के अल्वी नगर कॉलोनी में सोमवार रात नवविवाहिता नाजिया का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने पति अल्ताफ और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया है।
फिरदौस पत्नी हफीज निवासी तुर्तीपुर इल्हा थाना नखासा जिला संभल ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 13 माह पूर्व अल्ताफ निवासी अल्वी नगर के साथ हुई थी। उन्होंंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल के लोग दहेज में बाइक नहीं मिलने पर दो लाख रुपये और लाने को लेकर ताना मारते थे। नाजिया ने पैसे लाने से इन्कार कर दिया। इसको लेकर वे उसके साथ मारपीट करने लगे।
फिरदौस ने बताया कि नाजिया के ससुराल वालों ने सोमवार रात फोन कर बताया कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है, आकर शव ले जाएं। मृतका के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और स्वयं भी वहां पहुंचे। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में परिजनों की शिकायत पर देवर मोनिस, ननद ईरम और सास शबाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।