{"_id":"69e6877392915388de0c16eb","slug":"woman-trader-returning-home-after-closing-shop-molested-case-registered-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109275-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुकान बंदकर घर लौट रही महिला व्यापारी से छेड़छाड़, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुकान बंदकर घर लौट रही महिला व्यापारी से छेड़छाड़, केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। रविवार रात करीब दस बजे अपनी दुकान बंदकर पैदल घर लौट रही महिला व्यापारी से कार सवार मनचले ने सरेराह छेड़छाड़ की। आरोपी ने महिला व्यापारी के सामने कार लगाकर जबरन रोक लिया और उनसे छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी मनचला जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया।
पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी मनचला काफी समय से उन्हें परेशान कर रहा था। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार निवाड़ी रोड निवासी अनुज गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।