फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman shot at during water dispute; narrowly escapes.

Ghaziabad News: पानी के विवाद में महिला पर चलाई गोली, बाल बाल बची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman shot at during water dispute; narrowly escapes.
लोनी। बंथला राम विहार कॉलोनी में घर की टंकी से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर फायरिंग कर दी। हालांकि महिला बाल बाल बच गईं। पीड़िता की ओर से पड़ोसियों के खिलफ लोनी थाना पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे की बात कही है। कॉलोनी निवासी विशाल अरोड़ा ने बताया कि वह परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। कुछ समय पहले मकान के भूतल पर कंचन परिवार के अन्य सदस्यों के किराए पर रहने आई। कंचन के साथ टंकी में पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब साढे नौ बजे कंचन ने हिमांशु पांचाल और दो साथियों को घर पर बुलाया था। हिमांशु ने उनकी पत्नी पर दो राउंड फायर किए। गनीमत रही कि पत्नी को गोली नहीं लगी। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर हिमांशु पांचाल, कल्लू नागर व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed