{"_id":"5724dde04f1c1bc73aa915a9","slug":"woman-riding-a-scooty-constable-crushed-by-truck-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल को ट्रक ने कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 01 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर लालकुआं कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल गिनेश कुमारी (35) को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि गिनेश पिलखुवा कोतवाली में तैनात थीं। पति और बेटी के साथ नोएडा में रहती थीं। उनके पति कृपाल कुमार भी कांस्टेबल हैं, नोएडा पुलिस ऑफिस में तैनात हैं।
विज्ञापन
हादसा शनिवार सुबह पौने 11 बजे हुआ। वह स्कूटी पर नोएडा से पिलखुवा जा रही थीं। एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को राहगीरों ने दी।
एसएचओ ने बताया कि टक्कर लगने के बाद गिनेश सड़क पर गिरीं और ट्रक का पहिया उनके शरीर को कुचलते हुए निकल गया। उनके सिर में चोट नहीं है। हालांकि हेलमेट मौके से नहीं मिला है। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन