{"_id":"672293e31230d275ec0ede95","slug":"woman-returning-from-court-beaten-up-case-registered-against-four-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104325-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: न्यायालय से लौट रही महिला को पीटा, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: न्यायालय से लौट रही महिला को पीटा, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद स्थित ग्रामीण न्यायालय से लौट रही महिला को पीटने का मामला सामने आया है। महिला ने थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर की किदवईनगर कालोनी शीबा का निकाह वर्ष 2022 में मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ससुराल वाले आए दिन दिन शीबा के साथ मारपीट करते थे। शीबा ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमे की सुनवाई ग्रामीण न्यायालय में चल रही है।
शीबा ने बताया कि मंगलवार को वाद की सुनवाई थी। सुनवाई के बाद वह घर लौट रही थी। इसी बीच आरोपियों ने गोविंदपुरी के समीप पहुंचते ही शीबा को घेर लिया और अभद्रता करने लगे। शीबा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लात घूसों से बुरी तरह पीटा। परिजन शीबा को बचाने आए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। राहगीराें के जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर शबनम, सलमा, दानिश और दीन मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।