फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman raped on the pretext of getting a job

Ghaziabad News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Woman raped on the pretext of getting a job
मुरादनगर। नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी के पिता ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़िता मुरादनगर व नंदग्राम थाने के चक्कर लगा रही है। डीएम से पीड़िता ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर दी है कि वह एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी। इसी बीच उसकी मुलाकात वहां काम करने वाले एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने उसे झांसा दिया कि वह उसकी नौकरी अधिक वेतन में दूसरी कंपनी में लगवा देगा। इसके बाद वह महिला को एक होटल में ले गया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी महिला के साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। गाजियाबाद नंदग्राम स्थित एक कॉलोनी में युवक ने कमरा किराये पर लेकर महिला को बंधक बनाकर अपने साथ रखा और दुष्कर्म किया। किसी तरह महिला बंधक मुक्त हुई। महिला का आरोप है कि पांच जून को मेरे पास युवक का पिता आया और कहने लगा कि मेरे साथ संबंध बना लो तो अपने बेटे से शादी करवा दूंगा। इसके बाद आरोपी के पिता ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। थाना नंदग्राम में पीड़िता शिकायत लेकर पहुंची तो उसे वहां से भगा दिया। पीड़िता ने मुरादनगर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नंदग्राम व मुरादनगर थाने के चक्कर लगा रही है। डीएम से अब महिला ने शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed