फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman molested and assaulted for refusing to withdraw case, lawyer, gym owner among 10 booked

Ghaziabad News: मुकदमा वापस न लेने पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, वकील, जिम मालिक समेत 10 पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Woman molested and assaulted for refusing to withdraw case, lawyer, gym owner among 10 booked
मोदीनगर। मुकदमा वापस न लेने पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने वकील, जिम मालिक और जिम के तीन युवकों समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने एक अधिवक्ता पर पहले से मुकदमा दर्ज करा रखा है। आरोप है कि इसी रंजिश में अधिवक्ता और उसके साथी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। 21 मार्च को आरोपियों ने महिला के बेटे-बेटी को बेरहमी से पीटा था। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने बेटी से अश्लील हरकत भी की। महिला के केस वापस न लेने पर आरोपियों ने अब उससे छेड़छाड़ और मारपीट की।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जिम के तीन अज्ञात युवक, जिम मालिक टोनी, राहुल और उसके पांच भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed