फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman leaves with lover, taking cash and jewelry.

Ghaziabad News: नकदी, गहने लेकर प्रेमी संग गई महिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Woman leaves with lover, taking cash and jewelry.
मुरादनगर। थाना क्षेत्र निवासी महिला सास और दादा को खाने में जहरीला पदार्थ खिलाकर नकदी, गहने लेकर प्रेमी संग चली गई। घटना आठ दिन पुरानी है। पुलिस से पीड़ित पति ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वंश ने बताया कि वह 16 अप्रैल को दिल्ली में अपने दोस्त के पास गया था। अगले दिन सुबह वापस आया तो पत्नी घर से गायब थी और मां कविता व दादा महावीर सिंह के मुंह से झाग निकल रहे थे। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत ठीक होने पर उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी जहरीला पदार्थ देकर घर में रखे 40 हजार रुपये की नकदी व जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। शुक्रवार को वंश ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed