{"_id":"57c498b24f1c1bbf762cb4fe","slug":"woman-killed-by-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से महिला की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नाहली में सोमवार शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी बाल बाल बच गई। महिला छत पर सूख रहीं कुकड़ियों को पन्नी से ढकने गई थी।
मृतक महिला के परिजनों ने भोजपुर प्राथमिक केंद्र के चिकित्सकों पर अस्पताल से गायब होने का आरोप लगाया है। उधर, घटना स्थल से सौ मीटर के दायरे के मकानों में बिजली गिरने से कई विद्युत उपकरण फुंक गए।
गांव नाहली निवासी दीन मोहम्मद की पत्नी प्रवीन (45) सोमवार शाम करीब तीन बजे बेटी नौशाद (20) के साथ मकान की छत पर सूख रहीं कुकडियों को बारिश से बचाने के लिए उन पर पन्नी ढकने गई थी।
विज्ञापन
वह इसी बीच तेज धमाके साथ बिजली छत पर आ गिरी। इसकी चपेट में आकर प्रवीन झुलस गई, जबकि बेटी नौशाद बाल-बाल बच गई। आनन फानन में परिजन प्रवीन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर ले गए, लेकिन वहां डाक्टर नहीं मिले।
बाद में परिजन उसे लेकर मोदीनगर स्थित जीवन अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा.कैलाश का कहना है कि दोपहर दो बजे के बाद इमरजेंसी केस मोदीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुरी में देखे जाते हैं। इसी कारण वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। मतृका अपने पीछे पति के अलावा तीन बेटे और तीन बेटियां छोड़ गई है।
विद्युत उपकरण फुंके, एक मवेशी झुलसा
गांव नाहली में दीन मोहम्मद के मकान की छत परबिजली गिरने से उसके मकान के सौ मीटर के दायरे के मकानों में इंवर्टर, पंखे और टीवी फुंक गए। दीन मोहम्मद के मकान का लोहे का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी भैंस भी झुलस गई।