{"_id":"6329b31854ccde2a254695f2","slug":"woman-kidnapped-sexually-asaulted-by-men-in-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, कार सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, कार सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
Tue, 20 Sep 2022 06:03 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 20 Sep 2022 06:03 PM IST
सार
खुर्जा क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह फिलहाल मथुरा में रह रही है। आरोप है कि पूर्व में दर्ज एक मुकदमे में कार्रवाई को लेकर वह 15 सितंबर को एसएसपी से मिलने आई थी। वहां से थाने जाते समय उसका कार सवार आरोपियों ने अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुर्जा क्षेत्र निवासी एक महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह बस के इंतजार में देहात क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास खड़ी थी तो कार सवार आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे नहर के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खुर्जा के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि वह फिलहाल मथुरा में रह रही है। आरोप है कि पूर्व में दर्ज एक मुकदमे में कार्रवाई को लेकर वह 15 सितंबर को एसएसपी से मिलने के लिए आई थी। एसएसपी के आदेश पर जब वह खुर्जा थाने जाने के लिए देहात क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप चौक पर खड़ी थी तो एक कार सवार कुछ आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, इसके बाद उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अज्ञात स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बाद में उसे नगर क्षेत्र में नहर के पास फेंककर फरार हो गए। जब उसे होश आया तो मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस ने उसे पांच दिन तक अवैध रूप से हिरासत में रखा और इसके बाद छोड़ दिया। पीड़िता ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला का आरोपियों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में भी इस प्रकार का मामला सामने आया था। मामले की जांच की जा रही है, जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।