{"_id":"6a9fc124b01cf356cf0f81cd","slug":"woman-jumps-onto-road-from-first-floor-critically-injured-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: घरेलू कलह में पहली मंजिल से सड़क पर कूदी नवविवाहिता, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: घरेलू कलह में पहली मंजिल से सड़क पर कूदी नवविवाहिता, गंभीर रूप से घायल
Tue, 08 Sep 2026 01:32 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
कस्बा रोड स्थित इंडियन बैंक के सामने सोमवार रात को घरेलू कलह के चलते एक 26 वर्षीय महिला ने पहली मंजिल से नीचे सड़क पर छलांग लगा दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल महिला को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कस्बा रोड निवासी रिया पत्नी गौरव सोमवार देर रात घरेलू कलह में पहली मंजिल से छलांग लगा दी। बताया गया कि रिया और गौरव ने 23 मार्च 2026 को कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के एक ही जाति से होने के बावजूद विवाह को लेकर दोनों पक्षों में नाराजगी बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद रिया के मायके और ससुराल पक्ष के लोग यशोदा अस्पताल में मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन