{"_id":"6a350f6cd3dd17ab200ff49b","slug":"woman-injured-in-collision-with-canter-truck-dies-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Accident: केंटर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, घायल महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Accident: केंटर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, घायल महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
Fri, 19 Jun 2026 03:14 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में जीटी रोड पर बृहस्पतिवार की देर केंटर की टक्कर से घायल बाइक सवार महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
एसीपी नंदग्राम ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात बाइक सवार निग्रह आर्य अपनी पत्नी कल्पना आर्य के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। चौधरी मोड के नजदीक जीटी रोड पर केंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
कल्पना आर्य को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें दिल्ली जीटीबी में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान कल्पना की मौत हो गई। सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी केंटर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन