{"_id":"66887cd8568152f83004b1e7","slug":"woman-injured-by-hitting-her-head-with-a-hammer-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103340-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सिर में हथौड़ा मारकर महिला को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सिर में हथौड़ा मारकर महिला को किया घायल
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के कस्बा पतला में घरेलू विवाद में ससुर और देवर ने सिर में हथौड़ा मारकर महिला को घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा पतला निवासी महिला करिश्मा चौधरी ने बताया कि उनके ससुर गजेंद्र सिंह और देवर आए दिन उसे प्रताड़ित करते हैं। कई बार उन्हें समझाने का प्रयास भी किया गया मगर, वह नहीं माने। बीते बृहस्पतिवार शाम गजेंद्र सिंह व अभिषेक एक बार फिर करिश्मा के साथ गाली गलौज करने लगे। गुस्साए आरोपियों ने करिश्मा के सिर में हथौड़ा मारकर घायल कर दिया। करिश्मा ने पति केशव चौधरी पर भी मौन सहमति का आरोप लगाया है। आरोपी पहले भी कई बार करिश्मा पर हमला कर चुके हैं। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर गजेंद्र सिंह और अभिषेक उर्फ चीनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।