फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman hits private company employee, condition critical

Ghaziabad News: महिला ने निजी कंपनी के कर्मचारी को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Woman hits private company employee, condition critical
साहिबाबाद। राजबाग कॉलोनी निवासी दीपक सिंह को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने कार चालक महिला और उसके पति पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा पीड़ित की पत्नी सुनीता ने दर्ज कराया है। आरोप है कि महिला कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उनके पति को टक्कर मारी। इसके बाद भीड़ का दबाव पड़ने पर घायल को अस्पताल में छोड़कर दंपति भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजबाग कॉलोनी निवासी दीपक सिंह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात जनवरी की सुबह पति रजनीगंधा अपार्टमेंट कट के पास ड्यूटी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी गलत दिशा से कार लेकर आ रही महिला ने उनके पति को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

पीड़ित के गिरने के बाद भी महिला कार काबू नहीं कर सकी और गाड़ी दीपक के पैर पर चढ़ा दी। हादसे के बाद मौके पर एकत्र हुई भीड़ ने कार को घेर लिया। इसके बाद दंपति ने घायल को अस्पताल पहुंचाने की बात कही और अपनी कार में बैठाकर पास के निजी अस्पताल ले गए। दीपक को अस्पताल में छोड़कर वे भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही दंपति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed