{"_id":"69ee3d4f06b9be78090e554c","slug":"woman-given-triple-talaq-over-phone-for-bringing-less-dowry-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक: शादी के बाद से किया जा रहा था परेशान; महिला ने सुनाई 12 अप्रैल की पूरी आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक: शादी के बाद से किया जा रहा था परेशान; महिला ने सुनाई 12 अप्रैल की पूरी आपबीती
Sun, 26 Apr 2026 10:34 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:34 PM IST
सार
कम दहेज लाने पर महिला को फोन पर तीन तलाक दिया गया। पति आदिल समेत सात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। रहनुमा को जान से मारने की धमकी भी मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कम दहेज लाने पर महिला को फोन कर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कलछीना गांव निवासी गुलिस्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अपनी बेटी रहनुमा का निकाह 10 जुलाई 2024 को जनपद मेरठ के थाना जानी के सिवाल खास निवासी आदिल के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के लिए रहनुमा को परेशान किए जाने लगा। पिछले दिनों उसका पति उसे कलछीना गांव छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
आरोप है कि 12 अप्रैल को आदिल ने रहनुमा को फोन किया और तीन तलाक दे दिया। आगे से संपर्क करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि महिला के पति आदिल, सबिला, आकिल, सानईया, आमिर निवासी गांव सिवाल खास थाना जानी जिला मेरठ व सलीम निवासी गांव कलछीना, नईम निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन