{"_id":"6a67c1ab5c26be8dcc07cd55","slug":"woman-found-hanging-at-home-husband-suspected-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-21967-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फंदा लगा महिला का शव घर में मिला, पति पर संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फंदा लगा महिला का शव घर में मिला, पति पर संदेह
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र के बुध बाजार स्थित एक घर में सोमवार सुबह महिला का शव सड़ी गली अवस्था में मिला। महिला के गले में कपड़े से फंदा भी लगा हुआ था। शव से बदबू आई तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव ननाकला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 25 जुलाई से महिला का पति गायब है और सात साल की बेटी रिश्तेदार के घर गई हुई है। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस महिला के पति और परिजन की तलाश शुरू कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस की शक सुई पति की ओर जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी भी मौके पर पहुंचे।
एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि सोमवार को डायल 112 की काॅल आया कि बुधवार विहार की पूजा कॉलोनी में श्रवण कुमार के मकान से बदबू आ रही है। काफी दूर तक बदबू से लोग रुक नहीं पा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़ा तो देखा कि महिला का शव फंदा सहित जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मकान पर करीब 10 दिन पहले ही बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी पवन कुमार अपनी पत्नी प्रमिला (45) और बेटी विद्या (7) के साथ रहने आए थे। पड़ोसियों ने बताया कि कमरे का ताला 25 जुलाई से लगा हुआ था।
एसीपी ने बताया कि घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य और नमूने जुटाए गए हैं। प्रमिला के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रमिला की बेटी विद्या किसी रिश्तेदार के पास गई हुई बताई है। उसके आने पर बातचीत की जाएगी। हत्या है या आत्महत्या इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। हालांकि अभी संदेह के घेरे में प्रमिला का पति पवन कुमार भी है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही ही घटना का खुलासा किया जा सकेगा। अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
-- -- -पहले पति को छोड़कर दूसरे के साथ रह रही थी
बिहार के मुजफ्फरपुर ग्राम लकड़ी ढाई निवासी प्रमिला की रिश्तेदार प्रीति घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि प्रमिला उनकी मौसी थी। उनकी पहली शादी पिंटू से हुई थी और उनसे बेटी विद्या है। वर्तमान में वह पवन के साथ रहती थीं और उनकी भी पहली पत्नी से दो बेटी लक्ष्मी (6) एवं मैक्रोनी (4) हैं। प्रमिला मौसी और पवन करीब छह वर्षों से एक साथ रह रहे थे। उनमें अक्सर विवाद एवं कहासुनी होती रहती थी। पड़ोसी ने बताया कि करीब 10 दिन पहले ही तीनों यहां का रहने आए थे। दंपती के बीच कोई झगड़ा उन्होंने नहीं देखा।
-- -
बेटी से पूछताछ के बाद खुलेंगे मौत के राज
एसीपी ने बताया कि प्रमिला की बेटी विद्या और पति पवन से बातचीत के बाद ही असल घटना का पता चल सकेगा। पवन मजदूरी करता है और वह घटना के बाद से गायब है। इससे पुलिस की संदेह की सुई उसकी ओर घूम रही है। मकान में रहने आए थे वहां पर घर का सामान भी नहीं था।