फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman dies of dengue, health department seeks report

Ghaziabad News: डेंगू से महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने मांगी रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of dengue, health department seeks report
गाजियाबाद। चिरंजीव विहार की सुशांत विहार कॉलोनी निवासी जिला पंचायत के पूर्व मुख्य खजांची दिनेश पांडेय की पत्नी श्यामा पांडेय की डेंगू से मौत हो गई। इससे पहले वीवीआईपी सोसायटी में एक युवक की डेंगू से मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी पुष्टि नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महिला के इलाज की पूरी जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

मृतका के समधी केएन पांडेय ने बताया कि 58 वर्षीय श्यामा पांडेय को 31 अक्तूबर की रात बुखार आया, उसके बाद उन्हें कविनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया और प्लेटलेट्स की निगरानी रखी। शुरुआत में उनकी प्लेटलेट्स डेढ़ लाख थीं लेकिन कुछ ही घंटों में घटकर 13 हजार रह गई।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उनकी स्थिति में सुधार के लिए प्लाज्मा चढ़ाया लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केएन पांडेय ने बताया कि दिनेश पांडेय पूर्व में जिला पंचायत में मुख्य खजांची के पद पर कार्यरत रहे हैं। बाद में उनका तबादला हापुड़ हो गया था। सेवानिवृत्ति के बाद वे पत्नी के साथ चिरंजीव विहार में रह रहे थे। उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा बड़ोदरा में प्राइवेट जॉब करता है, जबकि दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वीवीआईपी सोसायटी निवासी डॉ. सतकुमार के 22 वर्षीय बेटे स्कंध की भी डेंगू बुखार से मौत हो चुकी है। स्कंध सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे। बुखार आने पर नेहरू नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मौत को डेंगू जनित न मानते हुए मल्टी ऑर्गन फेलियर बताया था, जबकि परिजनों का कहना था कि युवक की मौत डेंगू से हुई थी।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि फिलहाल विभाग को अस्पताल से डेंगू से मौत की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। सर्वोदय अस्पताल से डेथ समरी मंगाई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत डेंगू से हुई या किसी अन्य कारण से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed