फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman dies after falling from the fourth floor

Ghaziabad News: चौथी मंजिल से गिरकर महिला की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from the fourth floor
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो स्थित मनीत अपार्टमेंट में रहने वाली बीना सहगल (73) की चौथी मंजिल से नीचे गिर गईं। सोसायटी के लोगों ने पुलिस को बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा 13 मई की दोपहर हुआ था। हादसे के समय बीना सहगल घर में अकेली थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया है।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रांस हिंडन एरिया निमिष पाटील ने बताया कि बीना सहगल के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। तब से वह अपनी बेटी रुचि और दामाद अमित और 10 वर्षीय नाती के साथ रह रही थीं। बताया कि बेटी-दामाद दोनों ही दिल्ली स्थित अस्पताल में डॉक्टर हैं। 13 मई को दोनों ड्यूटी पर गए हुए थे और नाती स्कूल गया था। इसी दौरान दोपहर में वह फ्लैट से अचानक नीचे जा गिरीं। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने उनकी बेटी को घटना की जानकारी दी और पास के निजी अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंची शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने छानबीन की। हालत गंभीर होने की वजह से महिला को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed