फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman dies after childbirth in Ghaziabad

Ghaziabad News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 23 May 2026 02:46 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 23 May 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after childbirth in Ghaziabad
प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप - फोटो : अमर उजाला

मुरादनगर के न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी रामरतन की 27 वर्षीय पत्नी उषा को प्रसव पीड़ा होने पर रात में श्री श्याम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सुबह उनकी सामान्य डिलीवरी हुई, लेकिन डिलीवरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी हालत बिगड़ गई। बताया गया कि नवजात शिशु की स्थिति भी गंभीर हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने मां और बच्चे दोनों को रेफर कर दिया।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि गंभीर हालत के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने मां और नवजात को समय पर दूसरे अस्पताल नहीं पहुंचाया और करीब तीन घंटे तक अपनी एंबुलेंस में ही इधर-उधर घुमाता रहा। आरोप है कि इलाज में देरी और लापरवाही के चलते उषा की मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर मुरादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed