{"_id":"650df05f810e9028d203805d","slug":"woman-commits-suicide-by-jumping-from-sixth-floor-was-suffering-from-mental-illness-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-2583-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छठी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, मानसिक बीमारी से थीं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छठी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, मानसिक बीमारी से थीं परेशान
विज्ञापन
कौशांबी। वैशाली सेक्टर-4 की महागुन विला सोसायटी में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे 48 साल की सायमा अहसान ने छठी मंजिल से कूद कर जान दे दी। घटना के दौरान फ्लैट में परिवार के सदस्य मौजूद थे। सोसायटी में अचानक किसी के नीचे गिरने की आवाज सुनकर लौग दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। परिजनों ने मामले में शिकायत नहीं दी है।
पुलिस ने बताया कि सोसायटी के टावर में अहमद सिद्दीकी परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी सायमा अहसान का दस साल पहले पति से तलाक हो गया था। वह सऊदी अरब में रहता है। पति ते अलग होने के बाद वह माता-पिता के साथ रहती थीं। सुबह नौ बजे वह नींद से उठी और किसी काम के बहाने बाहर निकल गईं। परिजन घर में मौजूद थे। वह सीढि़यों के रास्ते छठी मंजिल पर पहुंचीं और बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। सोसायटी के सुरक्षा गार्ड तुरंत टावर के सामने दौड़े । वहां देखा कि महिला खून से लथपथ पड़ी थी। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई नोट नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि सायमा पिछले दस साल से मानसिक तौर पर बीमार थीं। उनका एक निजी अस्पताल से उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। घटनास्थल पर कोई नोट नहीं बरामद हुआ है। परिजनों से शिकायत मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।