फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman commits suicide by hanging herself from fan, case of dowry murder registered

Ghaziabad News: महिला ने पंखे से लटककर दी जान, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself from fan, case of dowry murder registered
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में विक्रम एंक्लेव 80 फुटा रोड पर शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे महिला ने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने पति, सास-ससुर और दो ननद पर दहेज हत्या का मुकदमा कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि संगीता (25) पत्नी अभिषेक महावीर परिवार के साथ रहती थी। शुक्रवार सुबह सात बजे सूचना मिली कि संगीता का शव छत पर बने कमरे में पंखे से लटका है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पंखे से नीचे उतारा। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो किसी ने आत्महत्या करने का कारण नहीं बताया। मामले की सूचना मृतका संगीता के मायके में दी गई। दोपहर में भाई सुशील ने शालीमार गार्डन थाने पहुंचकर दहेज प्रताड़ना की लिखित शिकायत दी। उनका आरोप था कि दहेज के लिए पति और सभी लोग संगीता को परेशान करते थे। कई बार प्रताड़ित कर मायके भेजने की धमकी दी थी। पिता और अन्य लोगों ने कई बार ससुरालियों को समझाया था लेकिन, ससुराल में दहेज की मांग लगातार होती रही। भाई का कहना है कि संगीता का एक साल का बेटा है। उनकी मौत से बेटे का पालन-पोषण मुश्किल हो जाएगा। शालीमार गार्डन एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed