फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman cheated of Rs 3 to 16.72 lakhs

Ghaziabad News: महिला समेत तीन से 16.72 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 3 to 16.72 lakhs
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला समेत तीन लोगों से साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा कराने और हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने के दौरान 16.72 लाख की ठगी कर ली। तीनों ने इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अभयखंड की कृष्णा काॅलोनी निवासी अनुराग शर्मा ने बताया कि उनके पास जुलाई माह में ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के लिए व्हाट्सएप पर ललिता गांगुली नाम की महिला का मेसेज आया था। उसने टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़कर टास्क देकर निवेश कराए फिर 10.5 लाख रुपये की ठगी कर ली। वहीं, प्रहलादगढ़ी निवासी बीना त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को उनके मोबाइल पर व्हाटसएप व सामान्य नंबर से कॉल आई। ठगों ने बैंककर्मी बताकर बैंक खाते की जानकारी ले ली। उसके बाद उनके खाते से कई बार में 5.85 लाख रुपये निकाल लिए गए। वैशाली सेक्टर छह मीडिया एंक्लेव निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि उनके बैंक खाते से साइबर ठगों ने तीन बार में 49,998 हजार रुपए निकाल लिए। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि साइबर ठगों की तलाश में टीम को लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed